Saturday, 13 December 2014

किसी रोज़ याद न कर पाऊँ तो खुदग़रज़
ना समझ
लेना दोस्तों
दरअसल छोटी सी इस उम्र मे परेशानियां बहुत
हैं...!!
: मैं भूला नहीं हूँ किसी को...
मेरे बहुत कम दोस्त है ज़माने में .........
बस थोड़ी जिंदगी उलझी पड़ी है .....
2 वक़्त की रोटी कमाने में। ..

फिर एक बार दरवाजे पर इश्क़ को खड़ा पाया बड़ी मासूमियत से दिल में जगह मांगने आया दिल ने झलाते हुए कहा कि आशियाना बहुत हुआ बसाकर तुम्हें दिल में हरबार धोखा मैंने खाया

Tuesday, 30 September 2014


कोशिशें जारी हैं तुम्हारे बिना जीने कीं, 



पर अभी भी रातों को आँखों में नींद नही है।
हर रात भीगते तकिये बता रहे हैं सच
कि दिल में हर पल बढता प्यार वही है।
छोड़ आये हैं तुमसे जुड़ी हर याद मीलों दूर,
पर हर आवाज़ में सुनाई देता नाम वही है।
सारे जतन कर लिए तुम्हे भुलाने के ,
सालों बाद भी हालात अभी बदले नहीं है।
जीना चाहते हैं बस अपने ही लिए
पर अपनापन जो पूरा करे वो साथ अब नही है।
शिकवा नही है कि तुम छोड़ कर गए
तुम्हे जाने कि इजाजत देने वाले जो हम ही हैं।
फिर भी क्यों नहीं जाते तुम मेरे दिलोदिमाग से
हर दम मन में उठता सवाल आज भी वही है।

पितृ पक्ष के विसर्जन की अब होने लगी तैयारियां हर तरफ है, 
उदासी की काली घटाओं के जाने का वक्त बस नज़दीक ही आ गया है
हो रहा हर ओर नवरात्री के आगमन का इंतज़ार है,
मंदिरों में भी हर ओर श्रृंगार की चल रही तैयारियां है ,
मिट जायेगा अँधेरा अब उजाले का हर किसी को इंतज़ार है , 
द्वार पर लगा कर बंदनवार माँ का करना अब स्वागत है ,
सुन्दर कलश को सजा फूलों से माँ का करना अब श्रंगार है ,
माँ की मूरत को चुनरी चढ़ा अब करना उनका पूर्ण श्रृंगार है ,
लाल गुड़हल के फूलों को माँ के क़दमों में चढ़ाना है ,
मेवा और मिष्ठान से माँ का भोग भी लगाना है
माँ के नौ रूपों का पूजन अब हमको करना है ,
उनके क़दमों से घर को करना है अब पावन ,
मुश्किलो को माँ के सहारे छोड़ अब रोज कीर्तन करना है ,
कन्या पूजन संग माँ को विदा भी करना है,
आ रही है नवरात्रि सब छोड़ माँ के आगमन का स्वागत करना है ॥


किसी के रोके से मैं ना रुका होता
प्यार से जो इक बार पुकारा होता
जंहा भी निछावर करत देते हम
काश! उनको भी प्यार गवारा होता
समझ आया सच्ची दोस्ती कोई कंहा निभाया 
मतलब के थे सब, मतलब मे साथ है निभाया
गिर गिर सम्हल के अब तो यह समझ पाया
फिर भी दुआ देता हूँ थोड़ी देर साथ तो निभाया
प्यार करते लोग पर फिर भी बिछड़ जाते
लाख चाहे जिन्दगी पर सब छोड़ चले जाते;
मौत ही जिन्दगी का आखिर पैगाम है बताते
इसलिये जिन्दा "दिल" ही दिलों मे रह जाते
ने ही हक मे लड़ना भी दुश्वार है कितना? 
हर आदमीं अपने मे ही लाचार है कितना?
अपनों को रौंद देता है खुद अपने पैर से...
इंसान का इंसान गुनाहगार है कितना?
मशरूफ है जो जश्न मे, अपनों को गम मे छोड़... 
वो शक्श उन के प्यार का हक़दार है कितना?
सोचा नहीं के दूँ ख़ुशी तौहफे मे गैर को...
अपने लिए खुशियों का तलबगार है कितना?
करता रहा ता उम्र जो इमां की दलाली...
खुद की नज़र मे ही वो शर्मशार है कितना?
करना सका जो अपने वतन से ही मुहब्बत... 
उस बुत का खुदा-ऐ-वफ़ा बेकार है कितना?

Tuesday, 5 August 2014



हर कोई दौड़ रहा है
बस, दौड़ रहा है 
कोई दौलत की खातिर, 
कोई शौहरत की खातिर, 
कोई मोहब्बत की खातिर दौड़ रहा है...।
कोई दुकान के लिए 
कोई मकान के लिए 
कोई सामान के लिए दौड़ रहा है...। 
कोई नौकरी पाने के लिए 
कोई छोकरी पाने के लिए 
कोई कुर्सी पाने के लिए दौड़ रहा है...।
कोई फैशन के चक्कर में
कोई टशन के चक्कर में
कोई राशन के चक्कर में दौड़ रहा है...।
कोई शराब की चाहत में
कोई शबाब की चाहत में
कोई कबाब की चाहत में दौड़ रहा है...।
कोई जीतने की हौड़ में
कोई हराने की हौड़ में
कोई गिराने की हौड़ में दौड़ रहा है...।
कोई नोट की लालच में
कोई वोट की लालच में
कोई टिकट की लालच में दौड़ रहा है...।
कोई धर्म के नाम पर
कोई जाति के नाम पर
कोई प्रांत के नाम पर दौड़ रहा है...।
कोई नकल कर के
कोई बिना अकल के
कोई पीछे शकल के दौड़ रहा है...।
बस, दौड़ रहा है
हर कोई दौड़ रहा है.........